नाले में आए बरसाती पानी के तेज बहाव में बहकर लापता हुई छह वर्षीय बालिका

Haridwar News
Spread the love


नाले की पुलिया के पास खेल रही थी छह और सात वर्षीय दो बालिका
हरिद्वार, 8 सितम्बर। सिडकुल कोतवाली अंतर्गत रावली महदूद क्षेत्र में कृपाल स्कूल के पास रावली महदूद क्षेत्र में पुलिया के पास खेल रही दो बालिकाएं पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गयी। स्थानीय लोगों की मदद से एक सात वर्षीय बालिका को सकुशल बचा लिया गया। जबकि 6 वर्षीय दूसरी बालिका का कुछ पता नहीं लग पाया। एसडीआरएफ लापता बालिका की तलाश कर रही है। घटना सोमवार देर शाम की है।

रावली महदूद क्षेत्र में पुलिया के पास खेल रही सात वर्षीय हिमानी और छह वर्षीय विदिशा अचानक आए पानी के तेज बहाव में बह गयी। आसपास के लोगों ने हिमानी को किसी तरह बचा लिया। लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण छह वर्षीय विदिशा महदूद बह गयी। विदिशा के पिता गौतम कुमार मूलरूप से बिजनौर के निवासी हैं और सिडकुल में फैक्ट्री में काम करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिडकुल पुलिस और एसडीआरएफ मौके पहुंची और राहत और बचाव अभियान शुरू किया।

रात भर अभियान चलाने के बावजूद बालिका का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने आमजन से बारिश के दौरान बरसाती नालों, पुलियाओं एवं जलभराव वाले स्थानों के आसपास बच्चों को न जाने दें तथा तेज बहाव वाले पानी को पार करने का जोखिम न उठाने की अपील की है।

Leave a Reply