स्मैक के साथ गिरफ्तार

Crime
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 21 जून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान कासमपुर ईदगाह रोड़ के पास से एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी अब्दुल रहीम निवासी कासमपुर थाना पथरी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज कर चालान किया गया। पुलिस टीम में एसआई विजय सैलानी, कांस्टेबल मुकेश उनियाल, सुखविन्दर, हरीश रतुड़ी, देवेंद्र आदि शामिल रहे।