सुनील तलवार, श्रेय तलवार, दविन्द्र सिंह भट्टी ने कांग्रेस छोड़कर थामा भाजपा का दामन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 15 मई। शहर महासचिव दीपक टण्डन के कांग्रेस छोड़ने के बाद शुक्रवार को दो और कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। सुनील तलवार, श्रेय तलवार, दविन्द्र सिंह भट्टी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के खन्ना नगर स्थित कार्यालय पर मंत्री प्रतिनिधि मुकेश ने कांग्रेस छोड़कर आए कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करायी। इस दौरान मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार, पार्षद राजेश शर्मा, पार्षद राजेंद्र कटारिया, वरिष्ठ भाजपा नेत्री अन्नू कक्कड़, विश्वास वशिष्ठ, विकास तिवारी, नरेश शर्मा, शक्ति त्यागी, ब्रजेश चौहान आदि ने फूलमालाएं पहनाकर व मिठाई खिलाकर सुनील तलवार, श्रेय तलवार, दविन्द्र सिंह भट्टी का भाजपा परिवार में स्वागत किया।

इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि मुकेश कौशिक ने कहा कि भाजपा की रीति नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस कार्यकर्ता स्वयं ही भाजपा में अपनी आस्था जता रहे हैं। भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से आजिज आकर कार्यकर्ता स्वयं ही पार्टी से किनारा कर रहे हैं। मण्डल अध्यक्ष राजकुमार एडवोकेट ने कांग्रेस के तीनों पदाधिकारियों को भाजपा में सम्मिलित होने पर बधाई देते हुए कहा कि पार्टी में उन्हे पूरा सम्मान दिया जाएगा। कार्यकर्ता ही पार्टी को मजबूत बनाते हैं। पार्षद राजेश शर्मा व राजेंद्र कटारिया ने कहा कि कांग्रेस की आपसी खींचातानी के चलते कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट रहा है। गुटबाजी के चलते कार्यकर्ताओं का सम्मान कांग्रेस पार्टी में नहीं हो रहा है। तीनों पदाधिकारी स्वेच्छा से ही भाजपा में सम्मिलित हुए हैं।

पार्टी में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा। अन्नू कक्कड़ ने कहा कि भाजपा में ही सभी के हित सुरक्षित हैं। पीएम मोदी, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की विकास नीतियों से प्रभावित होकर विपक्षी दलों के कार्यकर्ता निरंतर भाजपा से जुड़ रहे हैं। सुनील तलवार, श्रेय तलवार व दविन्द्र सिंह भट्टी ने कहा कि कर्मठ ईमानदार कार्यकर्ताओं को पार्टी में उचित सम्मान नहीं मिलता है। गुटबाजी कांग्रेस में हावी है। इसके चलते उन्होंने भाजपा में सम्मिलित होने का फैसला किया। भाजपा में रहकर जनसमस्याओं के समाधान के लिए कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत बनाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *