मां जगदम्बा की कृपा से होगा समस्त जगत का कल्याण-स्वामी ऋषि रामकृष्ण

Dharm
Spread the love

राकेश वालिया


हरिद्वार, 30 मार्च। निर्धन निकेतन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज ने कहा कि मां जगदम्बा की कृपा से समस्त जगत का कल्याण होगा। नवरात्रों के उपलक्ष्य में आश्रम में आयोजित विशेष अनुष्ठान के समापन पर 51 विद्वान ब्राह्मणों के सानिध्य में आयोजित यज्ञ के समापन के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी ऋष् िरामकृष्ण महाराज ने कहा कि मां भगवती अपने भक्तों पर हमेशा कृपा करती हैं। उन्होंने कहा कि संसार में मां की शक्ति से बड़ी कोई शक्ति नहीं है।

नवरात्रों में जो भक्त सच्ची श्रद्धा से भगवती का पूजन व आराधना करते हैं। मां की कृपा से उनकी सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं। मां भगवती की कृपा से सभी कार्य पूरे होते हैं। जीवन धन, धान्य व सुख समृद्धि से परिपूर्ण रहता है। नवरात्रों में माता के सभी नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना व ध्यान करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। सभी को नवरात्रों में मां जगदम्बा की आराधना अवश्य करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *