झाड़ियों में छिपकर बैठे तीन लड़कों को पुलिस ने दबोचा

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 13 अक्टूबर। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से आलानकब व चोरी के उपकरण बरामद किए गए हैं। एसएसपी के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुरेश्वरी मंदिर वाली सड़क के पास झाड़ियों में छिपकर बैठे तीन लड़कों को दबोच लिया।

तलाशी लेने पर उनके कब्जे से लोहे का हथोडा, सरिए का टुकडा, छेनी व प्लास आदि बरामद हुए। पूछताछ में उनकी पहचान गोविन्दा पुत्र राजेश निवासी निकट अम्बेडकर पार्क टिबडी, अभिषेक कुमार पुत्र चुन्नी लाल निवासी टिबडी व टिंकू कुमार पुत्र मुनीराम निवासी शेखपुर लाला थाना किरतपुर बिजनौर यूपी के रूप में हुई। आरोपियों ने बताया कि तीनो नशे के आदी हैं।

नशा करने के लिए पैसे नहीं होने के कारण हम बीएचईएल और शिवालिक नगर में चोरी करने के लिये आये थे। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी मनोहर भण्डारी, अपर उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह, हेडकांस्टेबल अमित चौधरी, कांस्टेबल दिग्पाल राणा, अमित राणा, बीरेंद्र जोशी शामिल रहे।

Leave a Reply