शराब तस्करी और सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे तीन दबोचे

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 15 फरवरी। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने देशी शराब की तस्करी और सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग स्थान से धरे गए आरोपियों के कब्जे से देशी शराब के 102 पव्वे, सट्टा सामग्री ओर 1450 रूपए की नकदी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम व जुआ अधिनियम के तहत मुकद्मे दर्ज किए गए हैं।

नशा तस्करी और जुआ सट्टा आदि गतिविधियों में संलिप्ल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के एसएसपी के निर्देशों के अनुपालन में ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाते हुए चेकिंग के दौरान शिव प्रसाद पुत्र बच्ची राम निवासी गली नंबर 3 खन्ना नगर व वंश शर्मा पुत्र मनोज शर्मा निवासी गली नंबर बी-5 सुभाष नगर ज्वालापुर को देशी शराब सहित दबोच लिया। शिवप्रसाद के कब्जे से 50 व वंश शर्मा के कब्जे से 52 पव्वे बरामद हुए। इसके अलावा पुलिस टीम ने सैफ अली पुत्र स्व.नफीस अहमद निवासी मोहल्ला मैदानियान ज्वालापुर को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए गिरफ्तार कर लिया।