ऐंगल चोरी मामले में तीन गिरफ्तार

Crime
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 9 फरवरी। खेत में लगायी गयी तारबाड़ की ऐंगल चोरी करने के मामले में थाना बहादराबाद पुलिस ने तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चोरी की गयी ऐंगल बरामद की है। थाना क्षेत्र के अत्मलपुर बोंगला निवासी नकली सिंह ने गुरू द्रोण स्कूल के पीछे खेत की सुरक्षा की लिए लगायी गयी तारबाड़ की ऐंगल चोरी किए जाने के संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

मुकद्मा दर्ज करने के बाद चोरों की तलाश में लगी पुलिस टीम ने टीटू, सूरज व दीपक निवासी अत्मलपुर बोंगला को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गयी 15 ऐंगल बरामद कर ली। पुलिस टीम में एसआई अकरम अहमद, कांस्टेबल सुनील चौहान व बलवीर शामिल रहे।