तुषांक भट्ट बने भाजयुमो मंडल महामंत्री

Politics
Spread the love

तनवीर


कार्यकर्ताओं ने किया फूलमाला पहनाकर स्वागत
हरिद्वार, 21 जनवरी। तुषांक भट्ट को भाजयुमो मध्य हरिद्वार मंडल का महामंत्री मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने पुराना रानीपुर मोड़ स्थित होटल में फूलमालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। विधायक प्रतिनिधि अनिल पुरी ने तुषांक भट्ट को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है। भाजपा युवाओं को निरंतर आगे बढ़ा रही है। विधानसभा चुनाव में भाजयुमो निर्णायक भूमिका निभाएगा।

वरिष्ठ भाजयुमो नेता रवि जैसल ने कहा कि तुषांक भट्ट जैसे निष्ठावान व समर्पित कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दिए जाने से सगठन को मजबूती मिलेगी। विधानसभा चुनाव में युवा कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाएंगे। भाजपा मध्य हरिद्वार मंडल अध्यक्ष राजकुमार एवं महामंत्री सिद्धार्थ कौशिक ने कहा कि भाजपा पार्टी कर्मठ ईमानदार छवि के युवाओं को नेतृत्व सौंपने का काम कर रही है।

तुषांक भट्ट अन्य युवा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर भाजपा को मजबूती प्रदान करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार के चहुुंमुखी विकास में अपना योगदान लंबे अर्से से देते चले आ रहे हैं। कामिनी सड़ाना व श्याममल प्रधान ने कहा कि युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा की रीति नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपना सहयोग प्रदान करता है। तुषांक भट्ट भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार में अपना योगदान देंगे।

विधानसभा चुनाव में राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। स्वागत करने वालों में राहुल शर्मा, मनोज ठाकुर, संजय बिष्ट, मनोज थापा, विष्णु अरोड़ा, शिवम ठाकुर, गौरव चैधरी, अनिल पहलवान, गौरव भारद्वाज, मनोज, नवीन झा, राजीव जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *