दो पर लगाया गुण्डा एक्ट

Crime
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 21 जनवरी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बहादराबाद थाना पुलिस ने दो आरोपियों पर गुण्डा एक्ट की कार्रवाई की है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विशाल निवासी ग्राम बौंगला व सोनू निवासी बहादराबाद के खिलाफ गुण्डा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी है।