विडियो:-एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने हाईवे पर किया पैदल मार्च

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 9 जुलाई। कांवड़ मेला चरम की और बढ़ने के साथ शहर में कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के प्रयासों में जुटी पुलिस ने एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में रविवार को पुल जटवाड़ा से ख्याति ढाबे तक पैदल मार्च निकाला और सुरक्षा प्रबंधों तथा यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान भारी बरसात के बीच एसएसपी अजय सिंह व अन्य पुलिस अधिकारियों ने पुल जटवाड़ा से ख्याति ढाबे तक तक राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया और कांवड़ यात्रा का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस ने हाईवे पर खड़े वाहनों को हटवाया और वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा करने के निर्देश दिए।

एसएसपी अजय सिंह हाईवे पर खड़े वाहनों को हटवाने के साथ दुघर्टन से बचने के लिए कावड़ियों को विश्राम के लिए सर्विस लेन का प्रयोग करने के संबंध में जागरूक किया तथा हाईवे पर तैनात पुलिसकर्मियों को लगातार ट्रैफिक आगे बढ़ाने एवं हाईवे पर किसी भी स्थान पर वाहनों को खड़ा ना होने देने के निर्देश दिए।