व्यापारियों ने दिया भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक को समर्थन

Politics
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 10 फरवरी। व्यापारियों ने रामलीला भवन में बैठक कर भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक को समर्थन देने का ऐलान किया है। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने कहा कि व्यापारियों के हितों व विकास के लिए वे हमेशा तत्पर रहे हैं और व्यापारियों की समस्याओं को समाप्त करने का काम किया। जबकि कांग्रेस की मानसिकता वाले लोगो ने व्यापारियो को भड़काने के सिवा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हमेशा व्यापारियों को हितो की रक्षा की गई है।

इस मौके पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुलाटी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी मदन कौशिक ने हमेशा हरिद्वार के व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर व्यापारियों की समस्याओं को हल कराने का काम किया है।

उन्होंने अपराधियों को किसी भी दिक्कत का सामना नहीं करने दिया है। वरिष्ठ व्यापारी नेता मनोज सिंघल ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा व्यापारियों के लिए काम करती चली आ रही है। जिससे देश का व्यापारी भाजपा से जुड़ा हुआ है। भाजपा सरकार व्यापारी हितों की बात करती है। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है।

व्यापारी नेता मुकेश भार्गव, पार्षद अनिरुद्ध भाटी, शहर व्यापार मंडल के अध्यक्ष कमल ब्रजवासी, प्रदीप कालरा, विजय शर्मा, नागेश शर्मा, विशाल गुप्ता, गगन नामदेव, डा.विशाल गर्ग, संजय त्रिवाल, गुलशन भसीन, गौरव सचदेवा, विशाल गुप्ता, अनिल गुप्ता, विक्की आडवाणी, महेश गौड़, भोला शर्मा, राहुल कंडवाल, सत्येंद्र झा, आदित्य झा, विकास कुमार शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *