व्यापारियों ने दी शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

Social
Spread the love

कमल खड़का

चीन को सबक सिखाए सरकार-मयंक मूर्ति भट्ट

हरिद्वार, 18 जून। महानगर व्यापार मंडल ने गंगा में पुष्प अर्पित कर भारत चीन सीमा पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान व्यापारियों ने शहीदों की स्मृति में दीपदान भी किया और प्रदर्शन कर सरकार से चीन को सबक सिखाने की मांग की।  महानगर अध्यक्ष मयंक मूर्ति भट्ट ने कहा की चीन ने कायरता पूर्वक हमारे सैनिको पर छल से हमला किया।

जिसका परिणाम चीन सेना को भुगतना पड़ेगा। महानगर महामंत्री सुमित अरोड़ा ने कहा की सभी देशवासियों को चीनी प्रोडक्ट का बहिष्कार करना चाहिए। टिकटाॅक सहित चीन के सभी एप भी मोबाईल से अनइंस्टाल कर देने चाहिए। श्रद्धांजलि देने वालो में महानगर कार्यकारी अध्यक्ष परवीन शर्मा, शहर अध्यक्ष आदेश मारवाड़ी, हरकी पौड़ी अध्यक्ष सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट, दीपक गौनियाल, सुमित शर्मा, मनोज सिरोही, विशाल भट्ट, मनीष चैटाला, आशीष जैन, रिक्की अरोड़ा, राजकुमार वर्मा, इशांत उपाध्यय आदि मौजूद रहे।