आदर्श चौहान मंच ने की यूजीसी एक्ट वापस लेने की मांग

Haridwar News
Spread the love


सवाल करना और कमियों को उजागर करना सरकार के खिलाफ विद्रोह नहीं-डा.केपीएस चौहान
हरिद्वार, 25 अगस्त। आदर्श चौहान मंच ने बैठक कर दिल्ली में जंतर मंतर पर यूजीसी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस लाठीचार्ज पर रोष प्रकट करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया और सरकार से यूजीसी एक्ट वापस लेने की मांग की। ज्वालापुर स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए आदर्श चौहान मंच के अध्यक्ष डा.केपीएस चौहान ने कहा कि सवर्ण समाज का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज का कोई भी नेता, विधायक, मंत्री अपने समाज के पक्ष में नहीं बोल रहा है। जबकि अन्य समाज के नेता अपने समाज और आरक्षण के पक्ष में खुलकर आवाज उठा रहे हैं। आने वाले चुनाव में सवर्ण समाज अपने नेताओं को इसका जवाब देगा। डा.चौहान ने कहा कि सरकार या संगठन से सवाल करना या कमियों को उजागर करना सरकार के खिलाफ विद्रोह नहीं है। लोकतंत्र एवं संविधान जनता को सवाल करने की आजादी देता है।

डा.चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार यूजीसी एक्ट तुरंत वापस ले तथा एससी एसटी एक्ट रिफोर्म करे। डा.चौहान ने कहा कि सवर्ण समाज किसी पार्टी का पिछलग्गू नहीं है। आगामी चुनाव में सवर्ण समाज किसी को भी वोट नही करेगा और नोटा का बटन दबायेगा। इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा। बैठक मे दीपक चौहान, सुबोध कुमार चौहान, विक्रम चौहान, अशोक कुमार, संजय कुमार, कुलदीप कुमार, प्रशांत कुमार चौहान, सत्यवीर चौहान, विजय लक्ष्मी, हीना, रिचा राजपूत, सुषमा चौहान, बृजभूषण कुमार, मुकेश चौहान, सुभाषचंद्र चौहान, विनीत चौहान, सतीश चौहान आदि ने भी विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply