प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग संवैधानिक अधिकारों का हनन-अंकुर सैनी
हरिद्वार, 25 अगस्त। यूथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर बल प्रयोग और लाठी चार्ज किए जाने का विरोध जताया। महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी ने कहा कि दिल्ली में पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग कर संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बलपूर्वक प्रदर्शनकारियों को दबाना सरासर गलत है ओर इसकी जितनी भी निंदा की जाए उतना कम है। उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे नौजवानों को रोजगार नहीं मिल पा रहे हैं। लगातार महंगाई बढ़ रही है। गरीब निर्धन परिवार हताशा निराशा का सामना कर रहे हैं। कहा कि यूथ कांग्रेस किसी भी संघर्ष से पीछे हटने वाली नहीं है। पूर्व प्रदेश सचिव सागर बेनीवाल, ब्लॉक अध्यक्ष विवेक जगरिया एवं यश शर्मा ने कहा कि लाठी चार्ज किया जाना गलत है।
अपनी बात कहने की आजादी सभी को है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृति ना हो, वरना कांग्रेस सड़कों पर उतरकर किसी भी आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी। प्रदर्शन करने वालों में अंकुर सैनी, सागर बेनीवाल, उदित विद्याुकल, विवेक जागरिया, यश शर्मा, आकाश बिरला, निखिल सोदाई, हेमंत चंचल, जगदीप असवाल, वसीम, दीपक कोरी, रवि ठाकुर, हिमांशु, आशु श्रीवास्तव शामिल रहे।




