तनवीर
हरिद्वार, 22 जुलाई। भाजपा कार्यकर्ताओ ने शिवालिकनगर नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा व भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व मे शंकराचार्य चौक पर पुष्पवर्षा कर कांवड़ियां का स्वागत किया और उन्हें पानी, जूस व दवाईयो का वितरण किया।
कावड़ियो का स्वागत करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि कई सौ किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा करने वाले शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए मुख्यमुत्री पुष्कर सिंह धामी तथा जिला व पुलिस प्रशासन ने बेहतर व्यवस्थाएं की हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा व राज्यमंत्री सुनील सैनी ने कहा कि करोड़ों की संख्या में कावड़िएं जल लेने हरिद्वार आए हैं। इतनी विशाल आध्यात्मिक यात्रा को सकुशल संपन्न कराना किसी चुनौती से कम नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्करसिंह धामी के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासन ने जिस कुशलता से कांवड़ मेले को संपन्न कराया है। वह प्रशसंनीय है। वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव चौधरी व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि कांवड़ यात्रा हिन्दू समाज के सम्मान का प्रतीक है।
स्वागत करने वालो में पार्षद हरविन्दर सिंह, मण्डल महामंत्री अंशुल शर्मा, अर्पण ग्रोवर, पुष्पेंद्र गुप्ता, मयंक जोशी, रविकांत मलिक, आशीष, युधिष्ठिर वालिया, संदीप प्रधान, संजीव कुमार, लव, अरविन्द कुमार, शाहरुख सलमानी, समीर, मोहित मल्होत्रा, आर्यन चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।