हरकी पैड़ी पहुंची अविरल गंगा यात्रा

Haridwar News
Spread the love


मां गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए सभी को प्रयास करने होंगे-नितिन यादव
हरिद्वार, 12 अक्टूबर। महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष नितिन यादव ने गंगोत्री से गंगा की अविरलता, निर्मलता व पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जागरूकता का संदेश लेकर हरिद्वार पहुंची अविरल गंगा यात्रा का भूपतवाला स्थित श्री राधा कृष्ण धाम में स्वागत किया। श्री राधा कृष्ण धाम से हरकी पौड़ी के लिए रवाना हुई यात्रा का मायापुर ब्लॉक उपाध्यक्ष रितेश शर्मा ने जगदीश स्वरूप आश्रम में स्वागत किया। हरकी पहुंचने पर यात्रा में शामिल यात्रियों ने गंगा स्वच्छता को लेकर नुक्कड नाटक के माध्यम से श्रद्धालुओं को से गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने की अपील की।

महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी ने कहा कि मां गंगा की अविरलता और निर्मलता को बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। गंगा में गिर रहे गंदे नालों, कारखानों के विषैले पानी, होटलों और रिसॉर्ट के अपशिष्ट को गंगा में जाने से रोकने के लिए सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

मायापुर ब्लॉक उपाध्यक्ष रितेश शर्मा ने कहा कि सबके योगदान से ही गंगा स्वच्छ होगी। पूजा की सामग्री, गंदे कपड़े व अन्य अपशिष्ट सामग्री को गंगा में नहीं डालें और दूसरों को भी गंगा स्वच्छता के लिए प्रेरित करें। अविरल गंगा यात्रा में राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के यात्री शामिल हैं।

Leave a Reply