भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से की बजट पर चर्चा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


बजट में रखा गया है सभी वर्गो का ख्याल-शैलेंद्र बिष्ट
हरिद्वार, 9 फरवरी। भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित बजट पर चर्चा, परिचयात्मक बैठक में हरिद्वार जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने कहा कि बजट से सभी वर्गों का विकास होगा। किसान, मजदूर, व्यवसायी, शिक्षा, रक्षा आदि को लेकर सभी बातों का बजट में ध्यान रखा गया हैं। लेकिन संतुलित बजट विपक्ष को पच नहीं रहा है। विपक्ष सत्ता को बदनाम करने का प्रयास कर रहा है। जिसे युवा शक्ति कभी कामयाब नहीं होने देगी। बृहस्पतिवार को जगतजीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर परिचयात्मक बैठक, बजट पर चर्चा, आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित की गयी।

जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने सभी पदाधिकारियों का परिचय लेने के उपरांत बजट पर चर्चा की। उन्होंने बजट के सभी पहलुओं को बारीकी से बताते हुए जनता के बीच में उसका प्रचार करने को कहा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के मंसूबे को भाजपा के कर्मठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता कामयाब नहीं होने देंगे। इस दौरान उन्होंने भाजयुमो के अग्रिम कार्यक्रमों, कार्य समितियों की बैठकों एवं अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनहित और कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करते हुए उन्हें आमजन तक पहुंचाने के लिए काम जोरों से करने की जरूरत है।

भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल और भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर ने कहा कि केंद्रीय नीतियों और बजट के एजेंडे को जनता तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। विक्रम भुल्लर ने कहा कि युवाओं को जागरूक करने का काम किया जाएगा। जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा और आशु चैधरी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में हर वर्ग खुश है। बैठक में मोहित राष्ट्रवादी, प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी, प्रवक्ता तरूण चैहान, संदीप प्रधान, नितिन चैहान, दीपांशु शर्मा, चंद्रकांत पांडेय, सुमित लखेड़ा, मोहित चैधरी, अभिनव चैहान, विंदर पाल, सुधीर, रोहित, दीपक, अनुज, प्रभात, नवजोत वालिया, विनोद जोशी, विकेक, रविश चैधरी, गजेंद्र, सूर्यकांत, चेतन यादव, अभिषेक चैधरी, अमर चैहान, प्रशांत कुमार आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *