भाजपा नेताओं ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 6 अप्रैल। भाजपा द्वारा मनाया जा रहे सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत भाजपा नेताओं ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश नैनवाल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार वंचितों, शोषितों, महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं जनजातियों सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही हैं।

राकेश नैनवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पति-पत्नी दोनों को वृद्धावस्था पेंशन, अनुसूचित जाति, जनजाति एवं निराश्रित विधवाओं की पुत्रियों के विवाह हेतु शत-प्रतिशत आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने के साथ वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाकर 1500 रूपए मासिक किया गया है। वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत आय सीमा को बढ़ाकर 48,000 रूपए वार्षिक कर दिया गया है। दिव्यांगों को लिए सरकारी सेवाओं में 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

दिव्यांगजनों के विशिष्ट पहचान पत्र बनाये जाने की प्रक्रिया के अंतर्गत 91515 दिव्योंगों को पहचान पत्र उपलब्ध कराए गए हैं। विशिष्ट पहचान पत्र के माध्यम से दिव्यांग सभी सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि बहुउद्देशीय शिविरो का आयोजन कर शिविर स्थल पर ही पात्र व्यक्तियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। अटल आवास योजनान्तर्गत आवास की लागत को बढ़ाकर पर्वतीय क्षेत्रों हेतु में 1,30,00 एवं मैदानी क्षेत्रों के लिए 1,20,000 कर दिया गया है। योजना की पात्रता हेतु आय सीमा बढ़ाकर 48000 रूपए वार्षिक निर्धारित की गई है।

प्रधानमंत्री अनुसूचित आति अभ्युदय योजना के अन्तर्गत राज्य के पांच सौ से अधिक जनसंख्या वाले 293 गांवों जिनमें अनूसूचित जाति की जनसंख्या 50 फीसदी से अधिक है, का चयन कर आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जा रहा है। चयनित गांवों में केंद्र सरकार से प्राप्त 4483.09 लाख रुपए की धनराशि से पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, समाज सुरक्षा, ग्रामीण सड़कें, आवास, विद्युत, स्वच्छ ईंधन, कृषि पद्धतियों आदि वित्तीय समावेशन, डिजिटलीकरण व जीवन यापन और कौशल विकास आदि 10 कार्यक्षेत्र में संबंधित विभागों के माध्यम से सर्वांगीण विकास किया जा रहा है।

40 प्रतिशत अनुसूचित जाति जनसंख्या वाले 98 नए गांवों को भी इस सूची में शामिल किया गया है। अनुसूचित जाति के निर्धन व्यक्तियों की पुत्री तथा निराश्रित विधवाओं को पुत्रियों की शादी हेतु अनुदान योजना में पात्रता हेतु निर्धारित आय सीमा 4000 रूपए प्रतिमाह निर्धारित की गयी है।
अनुसूचित जाति के निर्धन व्यक्तियों की पुत्री तथा निराश्रित विधवाओं की पुत्रियों की शादी हेतु 1624 लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए 612 लाख रूपए की धनराशि वितरित की गयी। की दिव्यांग युवक युवती विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 22 दिव्यांग दपंत्तियों को 5.50 लाख रूपए की अनुदान राशि प्रदान की गयी है।

छात्रवृति योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त 187588 आवेदनों के परीक्षण व सत्यापन की प्रक्रिया के उपरांत छात्रों को छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाएगा। पूर्ण की जायेगी। समाज कल्याण विभाग की पेंशन एवं छात्रवृति योजना को पारदर्शी एवं समरूप से क्रियान्वयन करते हेतु इन योजनाओं का ऑनलाइन संचालन करते हुए पी.एफ.एम.एस. के माध्यम से धनराशि का भुगतान किया जा रहा है। अनुसूचित जाति उपयोजना के अन्तर्गत अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्रामों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत 173 सीसी. मार्ग, सामुदायिक भवन आदि निर्माण कार्य स्वीकृत करते हुए 1445.97 लाख रुपए की धनराशि से निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं।

अनुसूचित जाति के युवक-युवतियों को व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने हेतु राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मालधनचैड़ पाईस (नैनीताल) एवं बागेश्वर का संचालन किया जा रहा है। विभाग द्वारा संचालित आई.टी.आई. प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों को कैम्पस प्लेसमेन्ट के द्वारा 102 प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। दीदी लखपति योजना में 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने के लक्ष्य पर सरकार आगे बढ़ रही है। महिलाओं को 30 फीसदी क्षैतिज आरक्षण के माध्यम से महिला सशक्तिकरण के प्रयासों को बल दिया जा रहा है।

बल वात्सल्य योजना के 6286 लाभार्थियों को 1 करोड़ 89 लाख रुपए का डिजिटल हस्तांतरण किया गया है। नंदा गोरी योजना में 282 करोड़ बजट का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में लगभग 1 लाख 76 हजार अंत्योदय कार्ड धारकों साल में तीन गैस सिलेंडर दिए जा रहे हैं। महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। जैविक खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आय को दोगुना करने का प्रयास तेजी से किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के लगभग 55000 गरीबो को आवास दिए जाने के लक्ष्य पर तेजी से काम हो रहा है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सन्दीप गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष जयपाल सिंह चैहान, जिला महामन्त्री आशुतोष शर्मा, आशू चैधरी, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, सचिन शर्मा, नकलीराम सैनी, विक्रम भुल्लर, अभिनव चैहान आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *