चोरी की बाईक सहित दो दबोचे

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 14 सितम्बर। बाईक चोरी के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को चोरी की गयी बाईक सहित गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शलभ मित्तल निवासी श्रवणनाथ मठ मोतीबाजार ने बाईक चोरी का मुकद्मा दर्ज कराया था

मुकद्मा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हरकी पैड़ी के समीप से दीपक निवासी राजा गार्डन जगजीतपुर व रवि निवासी मिस्सरपुर को चोरी की गयी बाईक समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में एचसीपी राधाकृष्ण रतूड़ी, कांस्टेबल मानसिंह व शिवशंकर शामिल रहे।