विडियो :-कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा एवं आरएसएस कायकर्ता हेमंत शर्मा

Politics
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 30 दिसम्बर। कांग्रेस सेवा दल के शहर अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी के नेतृत्व में 40 वर्षों से आरएसएस और भाजपा में कार्यरत रहे कनखल निवासी हेमंत शर्मा कांग्रेस में शामिल हो गए। भूपतवाला स्थित श्री राधा कृष्ण धाम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने हेमंत शर्मा को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

हेमंत शर्मा का कांग्रेस में स्वागत करते हुए सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भाजपा व संघ की जनविरोधी नीतियों से लोगों का मोह भंग हो रहा है। भाजपा की गलत नीतियों से देश में महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी भी लगातार बढ़ रही है। युवा वर्ग रोजगार के लिए भटक रहा है। कांग्रेस द्वारा स्थापित किए गए कारखानों को मोदी सरकार बेच रही है। रेलवे, बैंकों का निजीकरण किया जा रहा है।

आसमान छू रही महंगाई के चलते गरीब मजदूर वर्ग के लिए परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है। भाजपा सरकार आमजन की समस्याएं दूर करने, महंगाई कम करने, रोजगार देने के बजाए लोगों को बांटने की राजनीति कर रही है। भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता महंगाई जैसी विकट समस्या को भी देशहित में बताने में लगे हैं। भाजपा की ऐसी नीतियों से आमजन पूरी तरह निराश हो चुका है।

हेमंत शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित होकर वे कांग्रेस में आए हैं। कांग्रेस ही देश को बचा सकती है। भाजपा व संघ की बांटने की राजनीति से उबकर उन्होंने सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में प्रदेश के विकास व आपसी एकता भाईचारे को मजबूत करने का निर्णय लिया। नितिन यादव यदुवंशी ने कहा कि भाजपा व संघ की खोखली नीतियों की पोल धीरे धीरे खुल रही है।

सच्चाई समझने के बाद निरंतर लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। आने वाला समय कांग्रेस का है। उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। सरकार बनने पर प्रदेश का चहुंमुखी विकास होगा, जनसमस्याओं का समाधान कराया जाएगा। युवाओं को रोजगार मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *