गंगा मां रसोई की तरफ से गरीबों को बांटा गया राशन

Social
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 6 अप्रैल। देवभूमि बधिर एससोसिएशन की गंगा मां की रसोई भण्डार भी गरीबो एवं जरूरतमंदो की मदद को आगे आया है। टीम ने कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन की वजह से आर्थिक एवं भौतिक रूप से पीड़ित कई जरूरमंदो के घर जाकर राशन सामग्री बांटी। संजीव शर्मा ने कनखल क्षेत्र, नवीन राजवंश और नवीन चैहान ने जगजीतपुर, संदीप अरोड़ा और गौरव अग्रवाल ने शिवलोक कालोनी और अंकित राठौर ने लालमंदिर ज्वालापुर मे जरूरतमंदो को राशन बांटे। संजीव शर्मा ने कहा कि राशन उन लोगो को बांटे गये जो विधवा महिला हैं। जिनके घर मे कोई कमाने वाला नही है। नवीन राजवंश ने कहा कि इन सभी को पैकेट बंद आटा, दाल, चावल, सरसो का तेल दिया गया। ताकि ऐसे गरीब लोगो का हफ्ता या दस दिन का गुजारा हो सके।

गौरव अग्रवाल और नवीन चैहान ने कहा कि जब तक लॉक डाउन है। वितरण का कार्य जारी रहेगा। सागर सैनी और पंकज कुमार ने कहा कि हमने पक्का खाना देने की जगह राशन सामग्री देना उचित समझा। क्योकि पक्का खाना कई समाजसेवी संस्थाओ द्वारा बांटा जा रहा है। इसी कारण एक जरूरतमंद को कई लोग एक समय का खाना दे जाते हैं। इस तरह से खाना बर्बाद हो जाता है। संस्थापक संदीप अरोड़ा ने कहा कि देखने मे आया है कि घरो मे काम करने वाली सबसे ज्यादा पीड़ित हैं। क्योकि कई परिवारो ने लॉक बंदी से आर्थिक समस्या के कारण उन्हे कार्य मे लगाने से मना कर दिया। ऐसे लोगो के घरो मे राशन पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। सहयोग देने वालो मे उत्सव तागरा, प्रमोद कुदाल, सुनील अरोड़ा, डा.राजेन्द्र पाराशर, सचिन अरोड़ा आदि शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *