इरशाद अली बने भाकियू किसान उत्थान के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

Politics
Spread the love

गौरव रसिक


मुकेश कुमार बनाए गए प्रदेश सचिव
हरिद्वार, 9 जुलाई। ज्वालापुर क्षेत्र के सराय स्थित आशियाना पैलेस में भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी पाल के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अश्वनी पाल ने इरशाद अली को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं मुकेश कुमार को प्रदेश सचिव नियुक्त किया। इस दौरान मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान के संस्थापक एवं वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरिफ राजपूत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट होकर किसानों के हित के लिए संघर्ष करें।

उन्होंने कहा कि एकजुटता से ही संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है। प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी पाल ने कहा कि इरशाद अली के प्रदेश सचिव एवं मुकेश कुमार के प्रदेश सचिव मनोनीत होने से संगठन को मजबूती मिलेगी। किसानों हितों के लिए किए जा रहे संघर्ष को गति मिलेगी। नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इरशाद अली ने कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाया जाएगा और किसानों के हितों के लिए संघर्ष को तेज किया जाएगा।

प्रदेश सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि सरकारों की गलत नीतियों के चलते किसानों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन की नीतियों के अनुरूप संघर्ष को आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष अग्रज मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, शाहनवाज शाह, शहीद हसन, शाहनवाज अली, मोनिस अली आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *