जरूरतमंदों को राहत पहुंचा रही संकल्प वेलफेयर सोसायटी

Social
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 14 अप्रैल। संकल्प वेलफेयर सोसायटी द्वारा जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया जा रहा है। रवीश भटीया व उनकी टीम वाहनों में खाद्य सामग्री लादकर जरूरतमंदों को चिन्हित कर खाद्य सामग्री सौंप रहे हैं। टिबड़ी, पुराना रानीपुर मोड़, रामलीला ग्राउण्ड, पुरूषोत्तम विहार, काशीपुरा, जोगिया मण्डी आदि में निवास कर रहे लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी गयी है। रवीश भटीजा ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की जा रही है। लाॅकडाउन में कई परिवारों के समक्ष खाने की दिक्कतंें आ रही हैं।

ऐसे परिवारों को चिन्हित कर टीम के सदस्य स्वयं अपने हाथों से आटा, दाल, चावल, तेल, हल्दी, नमक, मिर्च आदि खाद्य सामग्री सौंप रहे हैं। ताकि जरूरतमंद इस मुश्किल घड़ी में अपना पेट भर सकें। धर्मनगरी में अनेकों मलिन बस्तियां व कालोनियां हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग इन क्षेत्रों में निवास कर रहे हैं। बंद के कारण रोजी रोटी का संकट बना हुआ है। ऐसे में संकल्प वेलफेयर सोसायटी के सदस्य निस्वार्थ सेवाभाव से खाद्य सामग्री वितरित करने में जुटे हुए हैं। रवीश भटीजा ने आह्वान किया कि अपने घरों में रहें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सरकार के दिशा निर्देशों को मानना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश हित में अच्छे फैसले ले रहे हैं। कोरोना से बचने के लिए लाॅकडाउन जरूरी है।

कार्तिक शर्मा व आकाश ठाकुर ने कहा कि खतरनाक कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का एक मात्र तरीका लाॅकडाउन ही है। सभी को लाॅकडाउन का पालन करते हुए घरों में रहकर सरकार का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन होने की वजह से काम धंधे बंद हो गए हैं। जिससे कामगारों के समक्ष परिवार का भरण पोषण करने की समस्या उत्पन्न हो गयी है। इसको देखते हुए सोसायटी ने जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने का अभियान शुरू किया है। लाॅकडाउन जारी रहने तक अभियान निरंतर चलता रहेगा। अनीश अरोड़ा, अरूण शर्मा, आनन्द त्रिपाठी, कार्तिक शर्मा, शिवम शर्मा, आकाश ठाकुर, सुमित ठाकुर आदि सोसायटी के सदस्य अभियान को संचालित करने में सहयेाग कर रहे हैं।