धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी

Haridwar News
Spread the love


पैगम्बर मौहम्मद साहब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दें-शफी खान
हरिद्वार, 26 अगस्त। पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव जश्ने ईद मिलादुन्नबी उपनगरी ज्वालापुर में धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। अंजुमन गुलामाने मुस्तफा सोसाइटी के संयोजन में मंडी का कुंआ एवं बाबा रोशन अली शाह की दरगाह से बैंड बाजों एवं तिरंगे झंडे के साथ गढ़ी वाले पीर तक चादरी जुलूस निकाला गया। अकीदतमंदों ने जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया और फल, हलवा, खीर, मीठे चावल वितरित किए।

सभी ने पैगम्बर मोहम्मद साहब के बताए हुए मार्ग का अनुसरण करने का संकल्प लिया। इस दौरान बाबा रोशन अली शाह दरगाह पर कलाम पाक की तिलावत व नाते पाक पेश किए गए। सोसायटी के पदाधिकारियों एवं अंकीदतमंदों ने देश की तरक्की व अमन चैन की दुआएं मांगी। इस अवसर पर सोसाइटी के सदर हाजी शफी खां व सचिव राहील करैशी ने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद साहब ने देश दुनिया को इंसानियत का पैगाम दिया और सभी के पैगम्बर कहलाए

उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। उन्होंने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद साहब की सुन्नतों और इस्लाम की बुनियादी बातों पर अमल करें, झूूठ फरेब से बचें। सच्चाई के रास्ते पर चलते हुए गरीब मिस्कीनों की खिदमत करें। उपाध्यक्ष हाजी रफी खान व जमशेद खान ने कहा कि पैगम्बर मोहम्मद साहब ने दीन की राह दिखायी। उनके उसूलों पर चलते हुए देश की तरक्की में अपना योगदान दें। सौहार्द एकता, भाईचारे का परिचय दें।

इस अवसर पर छम्मन पीरजी, हाजी गुलजार अंसारी, जमशेद खान, शाहनवाज अब्बासी, फुरकान अंसारी, अब्दुल रहमान खान, आदिल कुरैशी, अनीस खान, बबलू खान, जावेद अंसारी, तौफिक अंसारी, अफजल अंसारी, इलियास अंसारी, हारून खान, शाहबुद्दीन अंसारी, रियाज अंसारी, सोहेल पीरजी, कल्लू, अताउर रहमान, शहराज खान, आजम अंसारी, गुलजार आलम, नौशाद, सरफराज सलमानी, अनीस पीरजी, इरफान पीरजी आदि ने चादरी जुलूस में पहुंचे लोगों का स्वागत किया।

Leave a Reply