हरिद्वार, 26 अगस्त। एटीएम से पैसे निकालने आए व्यक्ति से एटीएम कार्ड छीनकर और पैसे निकालकर फरार हुए आरोपियों को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से स्कॉर्पियो कार, 8 एटीएम कार्ड, 1 आधार कार्ड और 8500 रूपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 23 अगस्त को ज्वालापुर के मोहल्ला कढ़च्छ निवासी महेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय कुंदन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर दो अज्ञात युवकों द्वारा एटीएम कार्ड छिनने और खाते से 13,200 रूपए निकालने के संबंध में मुकद्मा दर्ज कराया था।
शवतहरीर के आधार पर मुकद्मा दर्ज करने के बाद एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुचंकर जंांच पड़ताल करते हुए सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को चेकिंग के दौरान काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार दो संदिग्धों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों शाहनूर पुत्र भूरान निवासी जलालपुर डाडा कोतवाली भगवानपुर हरिद्वार व शफीक पुत्र रईस निवासी ग्राम महुली थाना कोतवाली नगर जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश ने घटना को अंजाम देना कबूल किया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपित शाहनूर एनडीपीएस के मामले में व शफीक चोरी के मामले में पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस टीम में एसएसआई हर्ष अरोड़ा, रेल चौकी प्रभारी एसआई समीप पांडेय, एसआई गगन मैठाणी, हेडकांस्टेबल धर्मेंद्र, कांस्टेबल नवीन, अमित गौड़, अर्जुन चौहान, सुनील शर्मा व सीआईयू कांस्टेबल वसीम शामिल रहे।


