मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी तरुण गांगुली का निधन

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 28 मई। मां मनसा देवी मन्दिर के ट्रस्टी तरुण गांगुली का गुरुवार को निधन हो गया। 83 वर्षीय गांगुली करीब 10 वर्ष से कैंसर से पीड़ित थे। कनखल स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। गणमान्य लोगों और संत महात्माओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मनसा देवी मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने बताया कि तरुण गांगुली सेवा और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल थे। उनका जन्म कलकत्ता में हुआ। अविवाहित रहकर उन्होंने अपना पूरा जीवन मां मनसा देवी की सेवा में समर्पित किया। गुरुवार सुबह मनसा देवी धर्मशाला में उन्होंने अंतिम सांस ली। कनखल स्थित श्मशान घाट में सुमित मुखर्जी ने उन्हें मुखाग्नि दी। मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी, ट्रस्टी प्रदीप शर्मा, अनिल शर्मा, धीरज गिरी, पवन गिरी, महेश दुबे, जितेंद्र आदि ने गांगुली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।