मां मनसा देवी मंदिर की ट्रस्टी बनी इंदु गिरी ने लिया श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज से आशीर्वाद

Dharm
Spread the love

राकेश वालिया

हरिद्वार, 14 जून। मां मनसा देवी मंदिर की ट्रस्टी नियुक्त की गयी इंदु गिरी ने मंदिर में पूजा अर्चना कर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने आशीर्वाद लिया। नवनियुक्त ट्रस्टी इंदु गिरी को माता की चुनरी व नारियल भेंट कर आशीर्वाद प्रदान करते हुए श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि मां मनसा देवी श्रद्धालु भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती है। श्रद्धालु भक्त मां मनसा देवी में अटूट आस्था रखते हैं। उन्होंने कहा कि मां मनसा देवी में आस्था रखने वाले श्रद्धालु भक्तों के सभी कष्ट स्वतः ही दूर हो जाते हैं। परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है।

मां की आराधना भक्त को आलौकिक शक्तियां भी प्रदान करती हैं। पूजा अर्चना व मां मनसा देवी के दर्शनों के लिए मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सभी उचित सुविधाएं प्रदान करना ट्रस्ट का मुख्य दायित्व है। सभी ट्रस्टी सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप मंदिर परिसर में सेनेटाइजिंग, मास्क, उचित दूरी के नियमों का पालन कराएं। उन्होंने कहा कि इंदु गिरी के ट्रस्टी बनने से ट्रस्ट के कार्यो को गति मिलेगी। हिंदु संस्कृति में मातृशक्ति को हमेशा ही विशेष सम्मान दिया जाता रहा है। इंदु गिरी के ट्रस्टी के रूप में मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की जिम्मेदारी संभालने से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। महिला श्रद्धालुओं को मंदिर में विशेष सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने मंदिर परिसर में लगायी सेनेटाइजिंग मशीन का निरीक्षण किया और श्रद्धालु को मास्क वितरित किए।

नवनियुक्त ट्रस्टी इंदु गिरी ने श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज को पुष्पगुच्छ भेंटकर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज के नेतृत्व में मंदिर परिसर में सुविधाओं का विकास किया जाएगा। अगले वर्ष होने वाले महाकुंभ के दौरान मनसा देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को उच्चस्तरीय सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना आपदा के दौरान सेवा कार्यो की मिसाल पेश करने वाले श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने संत समाज का गौरव बढ़ाया है। श्रीमहंत रामरतन गिरी, ट्रस्टी अनिल शर्मा व स्वामी राजगिरी, महेश शर्मा, सीमा गिरी ने इंदुगिरी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *