चोरी की 6 बाइक समेत नाबालिग गिरफ्तार

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 13 अक्टूबर। वाहन चोरी का खुलास करते हुए थाना पथरी पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से चोरी की 6 बाइक बरामद की हैं। रामलीला देखने गए पुरूषोत्तम नगर पथरी निवासी आकाश द्वारा दर्ज कराए गए बाइक चोरी के मुकद्मे की जांच पड़ताल के दौरान पुलिस टीम ने गैस गोदाम तिराहे के पास से चोरी की गयी बाइक समेत एक नाबालिग को पकड़ लिया।

हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दोगीवाला रोड स्थित कब्रिस्तान के पास एक खंडहर में छिपाकर रखी गई 5 अन्य मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस आरोपी किशोर के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने के साथ घटना में शामिल अन्य साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष एसआई रविंद्र कुमार, फेरूपुर चौकी प्रभारी एसआई मोहन कठैत, अपर उपनिरीक्षक जसवंत सिंह, कांस्टेबल दीपक चौधरीख्, जयपाल चौहान, अनिल, मुकेश चौहान, सोहन राणा, रविन्द्र बिष्ट, नरेश बहुगुणा, विरेन्द्र चौहान शामिल रहे।

Leave a Reply