विडियो :-पुलिस मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार :-भगवानपुर क्षेत्र में पूर्व में दिनदहाड़े ठेकेदार से लाखों की लूट और हत्या के मामले में शामिल बदमाशों की सूचना हरिद्वार पुलिस को मिली। बदमाश उत्तर प्रदेश से हरिद्वार की तरफ आ रहे थे। सूचना पर सीआईयू एवं भगवानपुर पुलिस की सिरचंदी डाडली रोड पर घेराबंदी करने पर बदमाशों एवं पुलिस में मुठभेड़ हो गई।

मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिसे सिविल अस्पताल रुड़की भर्ती कराया गया। बदमाश रोहित पुत्र रामकिशन रोहित पुत्र रामकिशन निवासी चोल्ली प्लॉट थाना भगवानपुर ठेकेदार से लाखों की लूट एवं हत्या के मामले में शामिल था एवं वांछित भी था।

अन्य बदमाशों की होने की संभावना के चलते पुलिस कांबिंग कर रही है।घटनास्थल पर एसएसपी अजय सिंह द्वारा जायजा लिया गया । अधीनस्थों को कार्रवाई के निर्देश भी दिए।