मित्र पुलिस ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Haridwar News
Spread the love

कमल खड़का

मानव जीवन पौधों पर निर्भर-निर्देश शाह

हरिद्वार, 5 जून। रोशनाबाद कलेक्ट्रेट भवन में मित्र पुलिस के जवानों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण संवर्द्धन का संदेश दिया। पुलिसकर्मी निर्देश शाह ने कहा कि मनुष्य का जीवन पौधों पर निर्भर है। पौधे मानव को शुद्ध आक्सीजन देते हैं। अधिक से अधिक पौधे धरती पर लगाए जाने की आवश्यकता है। पौधारोपण अभियानों को वृहद स्तर से चलाया जाना चाहिए। सामाजिक संस्थाएं, व्यापारी व विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े प्रतिनिधियों को वर्ष भर अपने शहर को हरा भरा बनाने के लिए पौधे लगाए जाएं। जिससे पर्यावरण तो शुद्ध होगा ही। मनुष्य के जीवन पर आ रहे संकटों के बादल भी कम होंगे।

निर्देश शाह ने उत्तराखण्ड के लोगों से अपील करते हुए कहा कि पौधों से मित्रता का व्यवहार करें। पौधों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य बनता है। पुलिस प्रशासन व आला अधिकारी समय समय पर पौधारोपण अभियानों में हिस्सा लेकर अन्य लोगों को भी प्रेरणा देते हैं। मौसम में आ रहे बदलाव को हमेशा समझना चाहिए।

उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों को समझते हुए सभी लोगों को पौधारोपण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। पुलिसकर्मी बच्चन सिंह ने कहा कि पौधे हमारे जीवन का हिस्सा हैं। इनका संरक्षण सभी को मिलजुल कर करना चाहिए। पुलिसकर्मी भी सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा लेकर पौधारोपण करते चले आ रहे हैं। कलेक्ट्रेट भवन में पौधारोपण कर अन्य लोगों को भी प्रेरित किया गया।