सभी को निराश्रितों का ध्यान रखना चाहिए-पवन गुप्ता

Social
Spread the love

राजेश

हरिद्वार, 3 अप्रैल। लाॅकडाउन में युवाओं की विभिन्न टोलियां निरंतर सड़कों पर भूखे लोगों को खाना खिलाने में जुटी हुई हैं। रिंकी गुप्ता, पवन गुप्ता के नेतृत्व में युवा टोली ने बिरला घाट, हनुमान मंदिर, हरकी पैड़ी क्षेत्र में भिखारियों व निराश्रितों को खिचड़ी बांटी। पवन गुप्ता ने कहा कि इस अभियान को निरंतर चलाया जाएगा। हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर भिखारी बड़ी संख्या में रहते हैं। बंद के कारण खाने की समस्या को हल करने के उद्देश्य से खाना तैयार कर बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि निराश्रित वर्गो का ध्यान अवश्य रखना चाहिए। टीम के सदस्य गंगा घाटों पर आवारा पशुओं को भी चारा दे रहे हैं। रिंकी गुप्ता ने कहा कि महिलाएं भी बढ़चढ़ कर खाना वितरित करने में सहयोग प्रदान कर रही हैं।

अपनी खुशी से तैयार भोजन वितरित किया जा रहा है। होटल, ढाबे ठेलीयां आदि बंदी के कारण नहीं लग पा रही हैं। यात्री बाहुल्य क्षेत्र में बाहर के लोग भी रूके हुए हैं। बंद को सफल बनाने में सभी को अपना सहयोग करना चाहिए। बंद की सफलता से ही कोरोना वायरस की रोकथाम की जा सकती है। गरीब, असहाय निर्धन परिवारों का ध्यान संपन्न लोगों को रखना चाहिए। बाहर से आए यात्रीयों को भी किसी भी प्रकार की कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी। सुबह के समय चाय नाश्ता, बिस्कुट, नमकीन आदि भी सूक्ष्म रूप से वितरित की जा रही है। लाॅकडाउन जारी रहने तक शहर में किसी भी निराश्रित को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। खाना वितरित करने वालों में आशीष चैहान, दीपू तोमर, त्रिवेंद्र पाण्डे, विष्णु सिंह आदि शामिल रहे।