जनपद को नशा मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के लिए डीएम विनय शंकर पाण्डेय एवं एसएसपी अजय सिंह बधाई के पात्र-स्वामी कैलाशानंद गिरी

Haridwar News
Spread the love

राकेश वालिया


हरिद्वार, 19 दिसम्बर। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने जनपद को नशा मुक्त करने के लिए चलाए जा रहे अभियान की प्रशंसा करते हुए डीएम विनय शंकर पाण्डेय एवं एसएसपी अजय सिंह को बधाई दी है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। युवाओं के नशे का आदि होने से उनका परिवार, समाज व देश सभी प्रभावित होते हैं। युवा वर्ग को नशे से बचाने व नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान प्रशंसनीय है।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं एसएसपी अजय सिंह इसके लिए साधुवाद के पात्र हैं। जिला व प्रशासन द्वारा नशे के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली गयी रैली अवश्य ही लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगी। नशे के प्रति जन जागरूकता अभियान ही समाज को जागरूक करने का बेहतर तरीका है। उन्होंने कहा कि भारत सबसे अधिक युवा आबादी वाला देश है। युवा वर्ग के प्रयासों व सहयोग से ही भारत पुनः विश्व गुरू की पदवी पर आसीन होगा। युवाओं को पाश्चात्य संस्कृति एवं नशे से दूर रहकर देश के उत्थान में योगदान करना चाहिए।