बीएचईएल ने किया सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 12 अक्टूबर। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार बीएचईएल में 17 अगस्त से 16 नवम्बर तक आयोजित किए जा रहे सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत ग्राम आन्नेकी हेत्तमपुर में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा के साथ किया गया और ग्रामीणों ने सदैव ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानकों के प्रति वचनबद्ध रहकर, भ्रष्टाचार के विरूद्ध संघर्ष में साथ देने का संकल्प लिया।

बीएचईएल के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्कता आयोग की मुहिम की जानकारी देने के साथ भ्रष्टाचार के विरुद्ध संघर्ष में जनमानस की सहभागिता के महत्व से भी परिचित कराया। कार्यक्रम में बीएचईएल के प्रमुख (सतर्कता) आर.के. श्रीवास्तव तथा सतर्कता एवं सीएसआर विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अंकित सहित बड़ी संख्या में गांववासी मौजूद रहे।

Leave a Reply