पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव पर साबरी कमेटी ने किया लंगर का आयोजन

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 27 अगस्त। पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव के मौके पर साबरी कमेटी के सदस्यों द्वारा लंगर का आयोजन किया गया। कमेटी के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाते हुए लंगर वितरित किया। कमेटी के सदर आफताब अब्बासी ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने दुनिया को इंसानियत का पैगाम दिया। उनकी शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष कमेटी द्वारा लंगर का लोगों को भोजन कराया जाता है।

सेवा के कार्यों से ही संगठन को पहचान मिल रही है। शाहनवाज अब्बासी ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब का जीवन लोगों के लिए समर्पित था और उनके बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची इबादत है। कमेटी लगातार गरीब निर्धन लोगों के उत्थान में सहयोग कर रही है। इस अवसर पर नायब सदर इंतखाब अब्बासी, मुनव्वर अंसारी, उस्मान शेख, आकिब अब्बासी, शाहनवाज अब्बासी, दानिश, अफसर, वसीम, अमन, राशिद सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply