हरिद्वार, 27 अगस्त। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्ति की गयी राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डा.संतोष चौहान का फूलमाला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। अहबाबनगर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेत्री पुष्पा जोशी और संचालन ग्रेस कश्यप ने किया। वरिष्ठ नेत्री पूनम भगत व सुनीता सिंह ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं का सम्मान करने वाली पार्टी है। लेकिन भाजपा महिलाओं का सम्मान करना भूल गई है।
प्रदेश की बेटी अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय नहीं मिला है। सीबीआई जांच कहां तक पहुंची किसी को मालूम नहीं है। भाजपा शासन में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और महिला संबंधित अपराधों में भाजपा नेताओं का ही नाम आता है। कार्यक्रम संयोजक शाहजहां मुमताज ने कहा कि आज की महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। डा.संतोष चौहान अनुभवी नेत्री हैं। उनके अनुभव का लाभ महिला कांग्रेस और पार्टी को मिलेगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष डा.संतोष चौहान ने आभार व्यक्त करत हुए कहा कि कांग्रेस ने सदैव महिलाओं को आगे बढ़ाया है। भाजपा महिलाओं का शोषण करती है। सबसे पहले कांग्रेस ने ही महिलाओं को आरक्षण देने की आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली में युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया। जिसमें महिलाएं, युवतियां और बच्चियां भी शामिल थीं।
सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो चुकी है। इस अवसर पर ममता सिंह, विजय जोड़ी, सुमन अग्रवाल, यास्मीन, शब्बो परवीन, इसराना, अजरा यास्मीन, सायरा बानो, जाहिरा बेगम, जैनब, नाज़िया खातून, निशा, महमूदा, इशरत जहां, मैना, फरजाना, संजीता, नसीमा, हुस्नजहां, समीना, मेहरुन्निसा, सकीना, अजरा आसमीन, रानी आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रही।


