विडियो:-काली फिल्म और हूटर लगी स्कार्पियो को पुलिस ने किया ज़ब्त

Crime
Spread the love

ऑपरेशन लगाम के तहत हरिद्वार पुलिस की ताबड़ तोड़ कार्रवाई जारी

काली फिल्म और हूटर लगी स्कार्पियो पर थाना श्यामपुर पुलिस की सख़्त कार्रवाई, वाहन किया गया जब्त

चारधाम यात्रा एवं कांवड़ मेला को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों के सख़्त पालन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा एक ब्लैक स्कार्पियो को काली फिल्म और अवैध हूटर लगे होने पर जब्त किया गया।

चौकी चण्डीघाट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान वाहन पर विधायक और ब्लॉक प्रमुख के स्टीकर भी लगे पाए गए। जाँच में पता चला कि वाहन में सवार चार युवक छात्र हैं और आज़मगढ़ के दूर के रिश्तेदार ब्लॉक प्रमुख से संबंधित हैं।

पुलिस ने मौके पर ही शीशों से काली फिल्म और हूटर हटवाए। दोनों स्टिकर हटवाकर विधिक कार्रवाई की।