चीनी के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 25 अगस्त। चीनी के दाम में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी ने दूसरे दिन भी विरोध प्रदर्शन किया। ज्वालापुर में श्रीराम चौक पर विरोध प्रदर्शन के दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि एक माह के दौरान चीनी के दाम 20 प्रति किलो से भी अधिक बढ़ गए हैं। जिससे पहले से ही महंगाई से परेशान गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के सामने नई मुश्किल खड़ी हो गयी है।

युवा नेता वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों में आम आदमी के लिए कोई जगह नहीं है। महंगाई अब केवल आंकड़ों का विषय नहीं रह गई है, बल्कि गरीब, मजदूर, कर्मचारी और मध्यमवर्गीय परिवारों की रोज की पीड़ा बन चुकी है। इरफान अंसारी और अंकित चौहान ने कहा कि सरकार जनता की जेब पर लगातार बोझ डाल रही है और विकास के बड़े-बड़े दावे कर अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहती है।

प्रदेश महासचिव मकबूल कुरैशी और पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी ने कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सत्ता में आयी भाजपा के शासन में आसमान छूती महंगाई की वजह से आमजन को अपनी रोजमर्रा की जरूरतों में कटौती करनी पड़ रही है। एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि और पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार ने कहा कि सरकार मूल्यवृद्धि रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठा रही है। लगातार बढ़ रही महंगाई के अनुपात में आय नहीं बढ़ने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पार्षद सुनील कुमार सिंह और पार्षद प्रतिनिधि अकरम अंसारी ने कहा कि सरकार को जवाब देना चाहिए कि चीनी के रेट बढ़ने का फायदा किसे मिल रहा है। प्रवीण मिश्रा और सीपी सिंह ने कहा कि किसान को उसकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलता और बाजार में उपभोक्ता महंगा सामान खरीदने को मजबूर है। महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और वरिष्ठ नेता दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार का आर्थिक मॉडल आम जनता को राहत देने के बजाय उसकी मुश्किलें बढ़ा रहा है, एक तरफ बेरोजगारी और सीमित आमदनी से परिवार जूझ रहे हैं, दूसरी तरफ आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दाम लोगों की बचत समाप्त कर रहे हैं।

बीपीएस तेजियान और तस्लीम कुरैशी ने कहा कि सरकार महंगाई से जुड़े वास्तविक सवालों पर जवाब देने के बजाय प्रचार और आंकड़ों के सहारे अपनी विफलताओं को छिपाने का प्रयास कर रही है। पार्षद प्रतिनिधि वसी और इमरान मंसूरी ने कहा कि जनता की समस्याओं पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और सड़क पर उतरकर सरकार से जवाब मांगेगी।

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से सतेंद्र वर्मा, अयान सैफी, राव फरमान, जावेद अंसारी, अज्जू खान, भरत ठाकुर, दाताराम चौहान, रईस अब्बासी, महानगर कांग्रेस महासचिव शादाब खान, अक्षय नागपाल, नंदलाल, महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष आशीष पंवार, अमित अवस्थी, मुरसलीन अहमद, पूर्व पार्षद मेहरबान खान, छम्मन पीरजी, संदीप सेतिया, तरूण सिराज, इलमास इम्मी, वैभव चौहान, मोहित चौधरी, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply