जन अधिकारी पार्टी ने दिया कोटद्वार के दीपक को चुनाव लड़ने का प्रस्ताव

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 5 फरवरी। जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली ने कोटद्वार में इंसानियत की मिसाल कायम करने वाले दीपक कुमार को उत्तराखंड की किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि यदि दीपक कुमार इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं, तो पार्टी उन्हें अपने बलबूते पर चुनाव लड़ाएगी। प्रैस को जारी विज्ञप्ति में आजाद अली ने कहा कि कोटद्वार में एक बुजुर्ग मुस्लिम टेलर की मदद करने वाला दीपक इंसानियत, साहस और भाईचारे की मिसाल बन चुका है।

ऐसे व्यक्ति को विधानसभा में पहुंचना चाहिए, ताकि समाज में एक सकारात्मक संदेश जाए और भाईचारे की भावना मजबूत हो। आजाद अली ने कहा कि यदि दीपक जैसे लोग विधानसभा तक पहुंचते हैं, तो न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश में आपसी सद्भाव और इंसानियत की नई मिसाल कायम होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *