विडियो:-मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में आशिहारा के खिलाड़ियों ने जीते 2 सिल्वर व 3 ब्रांज मेडल

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


सफलता के लिए कड़ी मेहनत, लगन और एकाग्रता जरूरी-अमित कुमार चौधरी
हरिद्वार, 6 फरवरी। खेल महाकुंभ में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में स्टेट पंचक स्लॉट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में शानदान प्रदर्शन करते हुए आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट के पांच खिलाड़ियों ने दो सिल्वर और तीन ब्रांज मेडल जीतकर हरिद्वार का नाम रोशन किया है। आशिहारा के स्टेट चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुलश्रेष्ठ और सृष्टि सागर ने सिल्वर और निहाल शर्मा, अभिराज एवं सवि पंत ने ब्रांज मेडल हासिल किया।

अमित कुमार चौधरी ने पदक विजेता सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि आशिहारा के खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में लगातार शानदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए कड़ी मेहनत, लगन और एकाग्रता बेहद जरूरी है। आशिहारा के खिलाड़ी निरंतर अपने खेल पर फोकस करते हुए मेडल जीत रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *