विडियो:-न्यू चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल ने चलाया सफाई अभियान

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में सभी की सहभागिता जरूरी-मृदुल कौशिक
हरिद्वार, 7 फरवरी। न्यू चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष मृदुल कौशिक के नेतृत्व में व्यापारियों ने भगत सिंह चौक के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया और सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। जीएसएटी असिस्टेंट कमिश्नर सुनीत श्रीवास्तव भी व्यापारियों के साथ सफाई अभियान में शामिल हुए। व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि स्वच्छता जीवन का हिस्सा है। शहर को गंदगी मुक्त करने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी को सहभागिता करनी चाहिए।

उन्होंने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं जिला अधिकारी मयूर दीक्षित के स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहना है तो गंदगी को भगाना है। कूड़ा करकट, अपशिष्ट पदार्थ इधर-उधर ना फेंकें। नियत स्थान पर ही कूड़ा डालें। सुनील गुलाटी एवं अनूप सिंह सिद्धू ने कहा कि स्वच्छता जीवनचर्या का अभिन्न अंग हे। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में मिलकर सहयोग करें। अन्य लोगों को भी सफाई के प्रति प्रेरित करें। इस दौरान पराग चाकलान, सुरेश सिंह, प्रेम थापा, पवन दवे, हिमांशु सैनी, राजेश कुमार, ब्रजराज खरे, सचिन गुप्ता आदि व्यापारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *