विडियो:-जगजीतपुर के आबादी क्षेत्र में पहुंचे चार जंगली हाथी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर
हरिद्वार, 24 मार्च। जगजीतपुर के आबादी क्षेत्र में जंगली हाथियों के आने सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार देर रात जंगली हाथियों का एक झुंड जंगल से निकलकर आबादी में पहुंच गया। देर रात चार विशालकाय हाथियों को गलियों और सड़कों पर घूमते देख इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने शोर मचाकर हाथियों को आबादी से दूर भगाया। हाथियों के वापस लौटने तक सड़कों और गलियों से गुजर रहे लोगों में दहशत बनी रही। गनीमत रही कि हाथियों ने किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाया।

इस दौरान एक व्यक्ति ने हाथियों की चहलकदमी को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि जंगली हाथियों के आबादी में आने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। जिससे खतरा बना हुआ है। कई बार शिकायत करने के बाद भी वन विभाग और प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि रविवार की रात भी जंगल से आए एक हाथी ने जगजीतपुर के फुटबॉल ग्राउंड इलाके में खूब उत्पात मचाया था। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद हाथी को जंगल में खदेड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *