भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है मां विंध्यवासिनी-महंत विंध्यवासिनी

Dharm
Spread the love


हरिद्वार, 27 मार्च। चैत्र नवरात्र की नवमी पर विभिन्न सिद्धपीठ में मां भगवती का विशेष पूजन किया गया। सिद्धपीठ विंध्यवासिनी मंदिर में मंदिर के परमाध्यक्ष महंत विंध्यवासिनी दास महाराज के संयोजन में मां भगवती के निमित्त विशेष हवन यज्ञ और 51 कन्याओं का पूजन किया गया। कन्या पूजन में कई संत महंत और श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। महंत विंध्यवासिनी दास महाराज ने बताया कि मंदिर में साक्षात रूप से विराजमान मां विंध्यवासिनी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। उन्होंने बताया विंध्यवासिनी मंदिर प्राचीन सिद्धपीठ है। मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आने वाले भक्तों पर मां भगवती कृपा करती हैं।

महामंडलेश्वर स्वामी आदियोगी पुरी महाराज ने कहा कि मां भगवती हमेशा भक्तों का कल्याण करती हैं। नवरात्र मां भगवती की कृपा प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर हैं। सभी श्रद्धालुओं को नवरात्र में मां भगवती की आराधना अवश्य करनी चाहिए। इस अवसर पर महंत अरूण दास, महंत राघवेंद्र दास, महंत हनुमान दास, महंत सूर्यांश मुनि, महंत गोविंददास सहित संत महंत और श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।