बढ़ता जा रहा है आवारा कुत्तों का आतंक

Haridwar News
Spread the love


हीरा कॉम्पलेक्स में दस वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों ने किया हमला
हरिद्वार, 10 मई। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर घूम रहे आवारा कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे है। रविवार को चंद्राचार्य चौक क्षेत्र स्थित हीरा कॉम्पलेक्स में भाई के साथ खरीदारी करने आए 10 वर्षीय बालक पर आवारा कुत्तों ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। संजय नगर टिबड़ी निवासी लवकेश अपने भाई के साथ कॉम्पलेक्स में खरीददारी करने आया था। अचानक दो आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और काटकर बुरी तरह घायल कर दिया। बच्चे के चिल्लाने पर आसपास के व्यापारियों ने बच्चे को कुत्तों छुड़ाया। लेकिन तब तक कुत्तों ने उसे बुरी तरह काट लिया।

घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। स्थानीय व्यापारियों सचिन गुप्ता, आर्यन, कन्हैया आदि का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दुकानों पर खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों को भी कुत्ते निशाना बना रहे हैं। व्यापारियों ने नगर निगम से आवारा कुत्तों की समस्या पर गंभीरता से ध्यान देने की मांग की है।

Leave a Reply