स्मैक समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 13 अगस्त। नगर कोतवाली पुलिस ने स्मैक समेत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को स्मैक एक महिला ने उपलब्ध करायी थी। जिसकी तलाश की जा रही है।

नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुधियावन तिराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने गीता कुटीर आश्रम की तरफ से पैदल आ रहे एक संदिग्ध सूरज कुमार पुत्र राजेश दास निवासी कबाडी बस्ती लालजीवाला की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 12.06 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पूछताछ में उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस उसे स्मैक उपलब्ध कराने वाली महिला की तलाश में जुट गयी है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी नशा तस्करी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। पुलिस टीम में एसएसआई गोपाल दत्त भट्ट्, एसआई नवीन चौहान, एसआई ऋषिकांत पटवाल, कांस्टेबल संदीप नेगी व पवन शामिल रहे।

Leave a Reply