हरिद्वार, 15 अगस्त । शिव विहार विकास समिति, आर्य नगर ज्वालापुर तथा ईएमए द्वारा संयुक्त रूप से शिव विहार आर्य नगर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ बालाजी इंस्टीट्यूट एंड कैंसर रिसर्च सेंटर की प्राचार्या डॉ. वीएल. अलखानिया तथा ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केपीएस चौहान द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया गया। तिरंगा लहराते ही पूरा परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारों से गूंज उठा।
ईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केपीएस चौहान ने कहा कि आजादी के 80 वर्ष पूरे होने पर यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। स्वतंत्रता हमें बलिदान से मिली है, इसे बनाए रखने के लिए हमें एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करना होगा। ईएमए हमेशा सामाजिक कार्यों और राष्ट्र निर्माण में सहयोग के लिए तत्पर है।
पार्षद पिंकी चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देशभक्ति और सेवा का संदेश देता है। शिव विहार विकास समिति द्वारा हर वर्ष इस तरह के आयोजन किए जाते हैं जिससे समाज में जागरूकता और एकता बढ़ती है। हमारा प्रयास रहेगा कि क्षेत्र को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाया जाए।कार्यक्रम में बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत किए गए। उपस्थित गणमान्यों ने वक्ताओं को सुनकर ताली बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर कविता गुप्ता, डॉ. नीलम भारती, डॉ. हीना कुशवाहा, सतीश चौहान, छोटे लाल शर्मा, एडवोकेट कुशल पाल सिंह चौहान, दीपक चौहान, अविनेश कौशिक, सतपाल दीवान, सत्येन्द्र चौधरी, डॉ. अशोक कुशवाहा, डॉ. विक्रम सिंह चौहान, डॉ. सुनील अग्रवाल, डॉ. बी.बी. कुमार, डॉ. कुलदीप चौधरी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और मिठाई वितरण के साथ हुआ।


