इमैक ने दिव्यांग को दीवाली पर दिया व्हीलचेयर का उपहार-डा.विशाल गर्ग

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 21 अक्टूबर। सामाजिक संस्था इमैक ने जेवीजी कॉलोनी जमालपुर में रहने वाली आशा कार्यकर्त्री राजबाला के दिव्यांग पुत्र प्रशांत पाल को को व्हील चेयर प्रदान की। समिति को भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता डा.विशाल गर्ग द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि प्रशांत पाल की आर्थिक स्थिति ठीक नही है औरएक व्हीलचेयर की अत्यंत आवश्यकता है। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि इमैक संस्था सामाजिक दायित्वों को निभा रही है। दिव्यांग समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि समर्पित भावना से संस्था अपने कार्यो को अंजाम दे रही है।

मेरे अनुमोदन पर संस्था की और प्रशांत पाल को व्हीलचेयर प्रदान की गयी। जिसके लिए संस्था के सभी पदाधिकारी व सदस्य बधाई के पात्र हैं। इमैक के अध्यक्ष आशीष कुमार झा ने बताया कि एक गरीब दिव्यांग की आवश्यकता को समझते हुए समिति के सभी कोर सदस्यों से चर्चा कर व्हील चेयर की व्यवस्था की गयी। इमैक के सदस्य गगन शर्मा को इसमें खास योगदान रहा। दीपावली के पर्व पर एक दिव्यांग की मदद कर सभी प्रसन्न हैं। समाज के जरूरतमंदों की सेवा के लिए इमैक हमेशा तत्पर रहेगी।

इस अवसर पर समिति की सचिव डा.मौसमी गोयल, विभव भटनागर, हेमा भंडारी, सुनीता झा, श्वेता भटनागर, पत्रकार संजय वर्मा, अनीता वर्मा, राजा गोयल उपस्थित रहे। सभी ने दिव्यांग प्रशांत पाल के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें दीवाली की शुभकामनाएं भी दी और आश्वासन दिया कि उसके लिए घर से ही रोजगार प्रदान करने पर उचित विचार कर जल्द ही व्यवस्था की जायेगी।