तमंचे पर डिस्को करना पड़ा भारी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 7 मई। शादी समारोह में तमंचे पर डिस्को करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना युवक को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को तमंचे व कारतूस सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दबंगई दिखाने वालों के खिलाफ पुलिस लगतार कार्रवाई कर रही है।

लकसर कोतवाली अंतर्गत ग्राम खेड़ी खुद में विवाह समारोह में एक युवक ने तमंचा हाथ में लेकर डांस करते हुए वीड़ियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक मनीष पुत्र बिन्दर निवासी ग्राम खेडी खुर्द लक्सर को तमंचे व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पंुलिस टीम में एसएसआई अंकुर शर्मा, कांस्टेबल मंदीप नेगी व प्रभाकर थपलियाल शामिल रहे।