गंगा में नाव पलटने से हुई घटना, डूब रहे 15 लोगों को बचाया

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

स्थानीय लोगों की मदद से हरिद्वार पुलिस ने टाली बड़ी दुर्घटना

पुलिस टीम ने नाव के साथ डूबी 04 मोटरसाइकिल भी की गई बरामद

त्वरित कार्यवाही कर बिना जनहानि 15 जान बचाने पर ग्रामीणों ने जताया आभार

कबूल पुरी गंगा घाट पर ग्राम अलावलपुर तथा राय घाटी के करीब 15 लोग सिद्ध कुटी मंदिर गंगा पार से भंडारा करके नाव से वापस अपने गांव को आ रहे थे। नाव के अचानक अनियंत्रित होने के कारण उसमें बैठे लोग तथा नाव में रखी 6 मोटरसाइकिल भी डूब गई।

तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कोतवाली लक्सर पुलिस ने स्थानीय जनता के सहयोग से सभी 15 लोगों को सकुशल बचाते हुए डूबी हुई 04 मोटरसाइकिल को भी निकाला गया है। शेष दो मोटरसाइकिल को निकाला जा रहा है। बिना जनहानि सकुशल रिस्केयू करने पर ग्रामीणों द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार जताया गया।