कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया

Crime
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 20 नवम्बर। लकसर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की है। अवैध रूप से नशीले पदार्थो की तस्करी व बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भिक्कमपुर क्षेत्र के टाडा भागमल में छापामरी के दौरान पांच लीटर कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किए गए आरोपी अमरपाल पुत्र फूलसिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में हेडकांस्टेबल बलविन्दर सिंह व कांस्टेबल हरदयाल सिंह शामिल रहे।