विडियो :-किडजी स्कूल के बच्चों ने खेली होली

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 7 मार्च। कनखल स्थित किडजी स्कूल में बच्चों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया और एक दूसरे से होली खोली। स्कूल के प्ले ग्राउंड में एक दूसरे पर फूलों की वर्षा कर रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। स्कूल की अध्यापिकाओं ने भी बच्चों के साथ होली खेली और खेल खेल में होली पर्व के महत्व और इतिहास से अवगत कराया। स्कूल की प्रधानाचार्य प्रियंका शर्मा ने बताया कि स्कूल में प्रतिवर्ष धूमधाम से होली मनायी जाती है। जिसमें बच्चों के साथ अध्यापिकाएं और स्टाफ भी शामिल होता है।

उन्होंने बताया कि देश में मनाए जाने वाले विभिन्न पर्व सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं। बच्चों को पढ़ाई के साथ देश में मनाए जाने वाले विभिन्न त्यौहारों और देश की संस्कृति से भी अवगत कराया जाता है। कहा कि रंगों का त्यौहार होली सबको एक दूसरे के करीब लाती हैं। सभी को प्रेम व सद्भाव के साथ होली मनानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *